उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के सम्पत्ति के अधिकार में विभिन्न तरह की बढ़ाएं आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। यदि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाएगा तो यह विवाद का जड़ बन जाएगा। जिस घर में भाई है वह दहेज और सम्पत्ति में हक़ दोनों कैसे देगा ? जिस घर में भाई नही है वहां बेटी को सम्पत्ति में अधिकार दिया जा सकता है