उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को लैंगिक समानता के महत्व का अभियान चलाकर समझाया जा सकता है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। और उन्हें सख्ती से पालन करना चाहिए। रीति रिवाज़ और परंपराओं को समय के साथ बदलना चाहिए या समय के साथ बदलना आवश्यक है। मीडिया के द्वारा लैंगिक समानता के बारे जागरूकता फैलाना चाहिए । उदाहरण के लिए, महिलाओं के लिए सम्मान और समानता पर आधारित फिल्म, टीवी शो और सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सकता है। घर में छोटे बच्चे को बचपन से ही यह सिखाया जाना चाहिए, उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।