रघुनाथ तो प्रखंड के कुशवाहा पंचायत में साहस जीव का महिला ग्राम संगठन की वीडियो ने बीपीएम अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन पर जागरूकताअभियान चलाया इस संबंध में बताया गया कि सुनीता देवी ने केंद्र और वह सबका द्वारा महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकार के संबंध में अवगत कराया महिलाओं को सशक्त होने और अपना अधिकार प्राप्त करने एवं अधिक बढ़ने की भी बात कही इस मौके पर कई जीव का दीदी उपस्थित रही

दरौद प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में जीविका सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जीव का बीपीएम अमित प्रदीप ने बताया की नई चेतना अभियान दिसंबर महीने में जीविका दीदी द्वारा समूह ग्राम संगठन एवं संकुल स्तर पर चलाए जा रहा है वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिला एवं पुरुष के समान है जीविका दिव्या जिस तरह से कार्यकारी उसे देश-विदेश में नाम कमा रही है

सिवान: बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और सहायक तकनीकी प्रबंधक रवि शंकर सिन्हा के द्वारा किसानों को समूह क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षित किया गया. जिसमें समूह को सुचार रूप से चलाने के साथ- साथ पंजीयों के संधारण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही कार्यवाही पंजी, बचत पंजी, ऋण पंजी, कैश बुक, बचत पासबुक, व्यक्तिगत बचत पासबुक, वक्तिगत ऋण पासबुक के संधारण के बारे में जानकारी दी गई. इस हेतु गणेश कृषक हित समूह ग्राम जोगापुर कोठी पंचायत भोपातपुर के अध्यक्ष विजय कुमार राय व सचिव मुंशी यादव, राम जानकी कृषक हित समूह ग्राम सुन्दरी के टोला पंचायत सुंदरपुर, के अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी व सचिव रविंद्र चौधरी, राधिका महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम सुन्दरी के टोला पंचायत सुंदरपुर के अध्यक्ष फुलाती देवी व सचिव इंदू देवी को आमंत्रित किया गया.

आंदर प्रखंड के मदेशिलपुर पंचायत के पंचायत भवन में बीडीओ बीडीओ कुणाल कुमार द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया । इस मौके पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने योजनाओं पर प्रकाश डाला । मौके पर लोगो ने पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जिसका बीडीओ ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। बीडीओ ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य है सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराना है । वही इस मौके पर अधिकारियों ने जीविका दीदियों को मिलने वाले सरकारी कार्यों के बारे में जानकारी दी।

सिवान: गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तर के मठिया परिसर में सागर जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, तेनुआ द्वारा सीएलएफ अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वार्षिक योजनाओं की सफल संचालन पर चर्चा की गई। बेहतरीन कार्य करने वाले समूह के कई सदस्य पुरस्कृत भी किये गए। कार्यक्रम में स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने वर्ष 2022- 23 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि वित्तीय वर्ष में वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार, सामाजिक विकास, कृषि, पशुपालन, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आदि के माध्यम से जीविका दीदियों को जीविकोपार्जन से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सागर सहकारी समिति से कुल 25 ग्राम संगठन, 350 स्वयं सहायता समूह एवं 4600 सदस्य जुड़े है।

सिवान: सिसवन प्रखंड मे जीविका दीदीयों द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है। जीविका द्वारा महिलाओं को मछली पालन से जोड़कर उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।इस क्रम में प्रखंड के रामपुर गांव मे महिमा जीविका ग्राम संगठन की दीदियो द्वारा आवंटित तालाब मे बीचड़ा डालकर मत्स्य पालन का कार्य शुरु किया गया। कार्य की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष दीपमाला देवी एवं सदस्य जीविका दीदियो ने किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि तालाब के शुरुआती देखरेख पांच वर्षों तक जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, प्रबंधक संजय पटेल, मत्स्यपालन सलाहकार कुणाल कुमार आदि रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सिवान जिला से हमारी एक संवाददाता अम्बे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति कुमारी से बातचीत किया उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों के कमी के कारण वातावरण में गर्मी बढ़ रही है जिससे जल-वायु में परिवर्तन हो रहा है।