सिवान: सारण रेंज के डीआइजी विकाश बर्मन सिवान पहुँचे है। जहां डीआईजी ने पुलिस लाइन में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर की सलामी लिया। जिसके बाद पुलिस लाइन के साथ एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने सबसे पहले दंगा से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन व वज्र वाहन सहित अन्य वाहनों का निरीक्षण किया। जहां दंगा में जाने वाले वाहनों पर सीसीटीवी के माध्यम से दंगा करने वाले लोगों का वीडियो रिकॉर्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने वाटर कैनन के साथ साथ दंगा नियंत्रण बल का निरिक्षण किया। जिसमे माक ड्रिल किया गया। दंगा नियंत्रण बल द्वारा दंगा में होने वाले बल प्रयोगों को दिखाया। डीआईजी ने स्वयं किस तरह से दंगा में शामिल होने वाले लोगों पर नियंत्रण करना है और कैसे आंसू गैस का इस्तेमाल करना है। इसका भी निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने शस्त्रगार की निरीक्षण किया।