सिवान जिले के नगर पंचायत में वित्तिय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर सोमवार को चेयरमैन किसमती देवी और उप चेयरमैन शमीना खातून की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में बैठक हुई। चेयरमैन किसमती देवी 72 करोड़ 71 लाख 49 हजार 770 रुपये का बजट पेश किया। वर्तमान में लगभग 8 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध है। नगर पंचायत के द्वारा इस वर्ष लगभग 72 करोड़ 71 लाख मिलने का अनुमान है। इस बार नगर पंचायत 12 करोड़ 67 लाख रुपये के मुनाफे का बजट पेश किया गया है. चेयरमैंन के निर्देश पर नगरपालिका विशेषज्ञ राहुल श्रीवास्तव ने बजट को प्रस्तुत किया। नगर को केंद्र, राज्य और आंतरिक राजस्व से 72 करोड़ 71 लाख 49 हजार 770 रुपये मिलने की संभावना है। इस बार के बजट में संपत्ति कर को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलने वाली है। वही सफाई कर्मियों को दुर्घटना का लाभ देने का प्रावधान किया गया है।