रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है।इस संबंध में बताया जा रहा है कि कल अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ऐसा किया गया है। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया इस दौरान रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, रघुनाथपुर अंचला अधिकारी तथा रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।