सिवान शहर में रानी सती दादी निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक रूप से हुई। इस दौरान दादी जी के दरबार को रंग- बिरंगे फूलों व रौशनी से सजाया गया था। इस दौरान हाथी घोड़े तथा गाजे बाजे के साथ दादी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा सह ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक परिधान में सजे संवरे महिला पुरुष भक्ति के भाव में झूम रहे थे। शोभा यात्रा के विशेष आकर्षण इसकी साज सजावट रहा। इस दौरान बताया गया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण चरण पादुका उत्सव व नृतय नाटिका महोत्सव समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। इस क्रम में ज्योत प्रज्जवलन व दादी का चरण पादुका अभिषेक किया जायेगा। जिसमें सवा मन दूध से दादी के चरण का अभिषेक किया जायेगा।