सिवान कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसान अन्नदाता है, या यूँ कहें कि धरती पर दूसरा भगवान है। कृषि विभाग (आत्मा) द्वारा संचालित किसान मेला सह प्रदर्शनी बेहद सराहनीय है। किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न प्रखण्डों के आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न समूहों के प्रगतिशील कृषकों द्वारा विभिन्न प्रादर्शो का स्टाल लगाया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कृषि इनपुट डीलरों द्वारा अलग- अलग यंत्रो एवं उपादान का स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, भगवानपुर हाट के वैज्ञानिक श्री कृष्ण बहादुर क्षेत्री, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण शशिशेखर सिंह, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, महराजगंज मो. मुस्तफा अंसारी, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक श्री कालीकान्त चौधरी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी मनीष पाण्डेय, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदि मौजूद रहे।