सिवान जिला के नौतन प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतन प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा शामिल हुए। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष ने प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाया अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सिवान लोकसभा सीट से महागठबंधन का हाथ मजबूत करना है। इसके लिए हमारे आदर्श लालू यादव तथा तेजस्वी यादव की समाजवाद नीतियों को लोगो तक पहुंचाने का काम करना है।