सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के दहेज मामले का फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महमदपुर निवासी सैयद सद्दाम हुसैन की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट करने और दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से सद्दाम हुसैन फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच कराने के उपरांत जेल भेजा गया।