सिवान: सिसवन प्रखंड के चैनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद का गुरुवार को जिला परिषद सदस्य शहर राजद नेता ब्रजेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बहुत सारी कमियां पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बाद से बदतर थी। वही बेड से लेकर साफ सफाई की भी व्यवस्था पर जिला परिषद सदस्य ने असंतुष्टि प्रकट की। जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने कहा कि निरीक्षण के बाद हमारे द्वारा सिविल सर्जन महोदय से बात कर इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधींद्र करने की मांग की गई।