सिवान: बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की रामपुर पंचायत में भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अमृत राज की उपस्थिति में और मंडल उपाध्यक्ष बीजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर बैठक हुई. साथ ही भाजपा द्वारा प्रदत्त किट देकर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से विवेक मिश्र, मनोरंजन सिंह, अशोक जी, मुकेश गिरि, राहुल कुमार, बीजेंद्र यादव, सन्नी कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं 110 बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की राछोपाली पंचायत में मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह और मंडल महामंत्री विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती पर बैठक की गयी। इस दौरान मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा प्रदत्त किट देकर सम्मानित किया गया।