सिवान सदर प्रखंड के सटे उत्तर लखरॉव स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आवास पर बड़े ही धूमधाम से आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। वहीं इसके उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के कई महा गठबंधन के नेता पहुंचे हुए हैं वहीं कृष्ण जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर कई संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई है।