बड़हरिया। प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक के नेतृत्व में हड़ताल पर गए प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया एव मुखिया प्रतिनिधि गण धरना में शामिल हुए। इस दौरान मुखिया संघ के द्वारा सरकार से पंचायत को संवैधानिक कुल 29 अधिकारों को प्रदान करने, मुखिया की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने व आर्म्स का लाइसेंस देने, मुखिया का मासिक भत्ता दस हजार, उप मुखिया को सात हजार और वार्ड सदस्य को पांच हजार रुपए करने के अलावा बंद परे कबीर अंत्योष्ठी योजना को चालू करने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढाने, पंचायत राज्य कर्मियों का वेतन विवरणी तथा उपस्थिति पंजी पर मुखिया के हस्ताक्षर के बाद हीं भुगतान करने, 15 वीं वित्त की राशि आवंटन में पंचायतों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।