सिवान: लकड़ी नवीगंज प्रखंड के अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख समेत क्षेत्र के कई गणमान्य और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए और अंचला अधिकारी अजय कुमार ठाकुर को उपहार भेंट किया। वही प्रखंड प्रमुख ने अंचलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कमी हमेशा हम सबों को खलती रहेगी। आपको बता दें कि लकड़ी नवीगंज के अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर का कार्यकाल दाई साल पूरा होने के बाद विभाग के द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके बाद उन्हें सम्मान देने के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि अजय कुमार ठाकुर काफी ही मिलनसार और कार्य करने वाले अधिकारियों में माने जाते हैं।