झारखण्ड राज्य के चतरा जिला से राज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्कूल जाने वाले अधिकांश बच्चे अपने माता - पिता की तुलना में अपने शिक्षकों के साथ अधिक समय बिताते हैं । अपने बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए आवश्यक कार्यक्रम और नीतियां नहीं हैं। बच्चों को हमेशा बोलने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। जब कोई जानता है कि उसकी आवाज सुनी जाएगी और गंभीरता से ली जाएगी ,तो इससे कुछ गलत होने पर बोलने का साहस मिलता है। बच्चों की हर बात ध्यान से सुननी चाहिए और उनकी बातों पर भरोसा करना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के चतरा ज़िला से प्रियांशु ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पूर्ण चक्रण होता है पुराना चीज़ों को दुबारा उपयोग में लाना। यह एक महत्वपुर्ण प्रक्रिया है जो पर्यावरण को सुरक्षित रखती है और संसाधनों की बचत करती है। जब हम पुरानी चीज़ों को दोबारा प्रयोग में लाते है तो कागज़,लड़की और प्लास्टिक का प्रयोग कम करते है। इससे प्रदूषण भी कम होता है। संसाधनों का खपत रोकने से खर्चा कम होता है। सभी लोगों को पूर्ण चक्रण को अपना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिला से प्रियांशु सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, हम सभी को पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। पर्यावरण को साफ़ रखने के लिए प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। साफ़ पर्यावरण हमे स्वस्थ रखने में मदद करता है