टंडवा: प्रखंड क्षेत्र के लेम्बुआ गांव निवासी सरजू साव के मचान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में सरजू के मचान में जानवरों के चारे के लिए रखा गया पुआल जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। मचान में रखे पुआल के जल जाने से पिड़ित किसान के समक्ष जानवरो के चारे की परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। बताया गया कि सरजू के पास आधा दर्जन मवेशी हैं जिनके चारे के लिए उक्त पुआल को रखा था। पिड़ित किसान ने प्रखंड प्रशासन से मूआवजे की मांग की है इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद।