सभी को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराए जाने को खोले गए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) से एसिड कम करनेवाली घटिया दवा की टेबलेट बेची गई। जांच में इसका खुलासा होने से पर डीआई ने प्रोकेम फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड रूड़की को नोटिस भेजने के साथ बिक्री प्रतिबंधित की।
