उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर ज़िला से 30 वर्षीय हरिकेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि सौर ऊर्जा कैसे मिलता है ?कहाँ मिलता है ?

उत्तरप्रदेश राज्य से सनी यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ये लाइब्रेरी चलाते है। इनका पहले बिजली का बिल बहुत ज़्यादा आता था।एक दिन इनकी मुलाकात ग्राम वाणी संवाददाता शिवधनी से हुई। शिवधनी ने इन्हे सौर ऊर्जा के बारे में बताया। सौर ऊर्जा से बिजली बिल में काफी हद तक कमी हो सकती है। इसके बाद इन्होने सौर ऊर्जा लगवाया और अब लाइब्रेरी में इनका बिजली बिल काफी कम आने लगा है। ये काफी खुश है और इस कार्य हेतु ये ग्राम वाणी को धन्यवाद दे रहे है।

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से मंजू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये सौर ऊर्जा लगवाने का रोज़गार करना चाहती है। इसके लिए इन्हे ट्रेनिंग और पैसों की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड से मंजू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये समूह सखी के रूप में कार्य करती है और लोगों को बचत के बारे में बताती है। इनका एक छोटा सा दूकान है। ये लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में बताती है

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से रीता देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से बातचीत की जिसमें अनीता देवी ने कहा की वो सौर ऊर्जा लगवाना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दिया की वो 1.5 किलो वाट का सौर ऊर्जा लगवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जानकारी दी गई

उत्तरप्रदेश राज्य से नगीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये सिलाई सीखना चाहती है और सौर ऊर्जा लगवाना है। इन्हें ग्राम वाणी का कार्यक्रम सुन कर अच्छा लगा

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड के ग्राम लेड़ु से नीलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि दीदियों को ये उद्यमिता के बारे जानकारी देती है। इसके साथ ही दीदियों को छोटे रोजगार कर अपने जिंदगी को बेहतर बनाने की भी जानकारी देते हैं। दीदियों को उद्यमी वाणी सूना कर व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बहुत सी दीदी टोटो भी चला रही है। वो अपना खुद का कार्य भी करना चाहती हैं। इसके साथ ही अपने घर पर सौर ऊर्जा भी लगवाना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के ग्राम लेड़ु से 27 वर्षीय अर्चना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे उद्यमी वाणी सुन कर अच्छा लगा। इन्हे सौर ऊर्जा लगवाना है

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से 30 वर्षीय सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो सौर ऊर्जा लगवाने का रोज़गार करना चाहती है।इसके लिए आर्थिक सहयोग और प्रशिक्षण चाहिए