उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही जिले के अभोली प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका से हुई। प्रियंका कहती है कि वो समूह से जुड़ी है कोई रोज़गार नहीं की है। अगरबत्ती का ट्रेनिंग में भाग लिए पर इन्होने व्यापार नहीं करने का सोचा है। इन्हे सिलाई का व्यापार करना है। इसको लेकर इन्हे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के अघोड़ी ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने कंचन देवी से बातचीत की जिसमें कंचन देवी ने जानकारी दी की वो सिलाई का काम करती हैं। सिलाई सेंटर खोलना चाहती हैं। लेकिन छोटे बच्चों के कारण रोजगार शुरू नहीं कर पा रही हैं। समूह से जुड़ी हुई हैं। पैसा ले कर उन्हें काम बढ़ाने का सलाह दिया गया

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिला के औराई प्रखंड से ललिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं होने के कारण पुरुष उन्हें कभी भी घर से निकाल देते थे। लेकिन अब महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलेगा ख़ुशी की बात है।इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। इस बात की जानकारी हमें ग्रामवाणी से मिली है।

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के अघोड़ी ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने गीता देवी से बातचीत की जिसमें गीता देवी ने जानकारी दी की वो अगरबत्ती बनाने का ट्रेनिंग ली हैं। अब वो कुछ महिलाओं के साथ मिल कर अगरबत्ती बना कर दूकान में बेचेंगी। इस कार्य में उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वासन दिया गया

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के अघौली ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने उर्मिला से बातचीत की जिसमें उर्मिला देवी ने जानकारी दी की वो अगरबत्ती बनाने का ट्रेनिंग ली हैं। अब इसे बना कर अपना व्यवसाय शुरू करेंगी। हमलोग सब बातचीत कर काम शुरू करेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिला के औराई प्रखंड से संगीता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अब महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलेगा ख़ुशी की बात है। इस बात की जानकारी ग्रामवाणी से मिली सुन कर अच्छा लगा। अब महिलाओं का भी सम्मान बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिला के औराई प्रखंड से सुशीला मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अब महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलेगा ख़ुशी की बात है। इस बात की जानकारी ग्रामवाणी से मिली सुन कर अच्छा लगा। अब महिलाओं का भी सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर ही जमीन में हिस्सा मिलेगा बहुत अच्छा है

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने रोहित कुमार से बातचीत की जिसमें रोहित ने जानकारी दी की वो सीसीटीवी बनाने का ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। इसके बाद अपना दूकान खोलेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने पूनम देवी से बातचीत की जिसमें पूनम देवी ने जानकारी दी की वो अगरबत्ती और धुप बनाने का ट्रेनिंग लिया है। अब अपना व्यव्यसाय करना चाहती हैं। लेकिन पैसा नहीं है इसलिए उन्हें सरकारी योजना की जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के अघौली ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने गंगा से बातचीत की जिसमें गंगा देवी ने जानकारी दी की वो अगरबत्ती बनाने का ट्रेनिंग ली हैं। अब इसे बना कर अपना व्यवसाय शुरू करेंगी