उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से सुनीता ने गीता देवी से बातचीत की जिसमें गीता देवी ने जानकारी दी की वो कालीन का काम करती हैं। इसी से अपना घर चलाते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने एक श्रोता से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो कॉस्मेटिक का दूकान खोला है। बैंक से लोन लिया है इस काम के लिए और समूह से भी पैसा उठाया है। दूकान चला कर के उस से अब लोन भर चुके हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने श्रोता से बातचीत की जिसमें श्रोता ने जानकारी दी की वो सिलाई का ट्रेनिंग ले रही हैं। सिलाई मशीन के लिए उन्हें योजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें ट्रेनिंग की भी जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से नंद लाल ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें सरिता देवी ने जानकारी दी की वो ब्यूटिशियन का कोर्स की है। लेकिन समूह से लोन ले कर ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं। अपने साथ दो लोगों को काम भी देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने अंकिता देवी से बातचीत की जिसमें अंकिता देवी ने जानकारी दी की वो सिलाई का काम करती हैं। वो अब दूसरों को सिलाई सीखना चाहती हैं। इसके लिए समूह से वो पैसे ले कर अपना सिलाई सेंटर खोलना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से नंद लाल ने आरती देवी से बातचीत की जिसमें आरती देवी ने जानकारी दी की वो आटा चक्की खोली हैं और आगे आटा पैकिंग कर उसका व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही जिला के ओराई ब्लॉक के ग्राम सभा औरंगाबाद से गोविन्द की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रावणी से हुई। श्रावणी यह बताना चाहती हैं कि वह खेती बाड़ी करती है

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती हैं कि वह कोई बिज़नेस करने का अभी नहीं सोची हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के औरंगाबाद ग्राम से संगीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बात कर रही है। अनीता कहती है कि उन्होंने समूह से पैसे ले कर गाय और बकरी पालन कर रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। ये कहते है कि ये राजमिस्त्री का काम करते है। इन्हे प्रतिदिन काम नहीं मिलता है। कभी मिल जाता है तो महीना चलता है कभी दो चार दिन बैठना पड़ता है। अभी फल का दूकान खोलने का सोच रहे है। इसके लिए पूंजी चाहिए। इन्होने अभी तक प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आवेदन नहीं किया है