उत्तरप्रदेश राज्य के उगापुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिंदु से हुई। बिंदु कहती है कि वो सिलाई करना चाहती है। इसके लिए फॉर्म भरवाना है। इन्हे बकरी पालन भी करना है लेकिन इसके लिए पैसे नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के उगापुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा से हुई। चंदा कहती है कि वो सिलाई करना चाहती है लेकिन इनके पास पैसे नहीं है। इन्हे पैसों की ज़रुरत है

उत्तरप्रदेश राज्य से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मृदुल कुमार से हुई। मृदुल कहते है कि इनका ज्ञानपुर में 15-20 साल से साइकिल रिपेयर का दूकान है। पूंजी के अभाव में कारोबार बढ़ाने का नहीं सोचे। इन्हे सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी ताकि आर्थिक सहायता प्राप्त कर पूँजी से कारोबार बढ़ा सके

उत्तरप्रदेश राज्य से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन भारती से हुई। अमन कहते है कि वो प्रयागराज के निवासी है। वो विद्यार्थी है और उनकी पशुपालन में जैसे बकरी पालन करने का सोच है। गोविन्द द्वारा इन्हे ट्रेनिंग की जानकारी दी गई और फंडिंग के बारे में भी बताया गया। 50 बकरी रखेंगे तो अन्य लोगों को काम में रख सकते है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार से हुई। विजय कहते है कि ये लेबर का काम करते है। ये व्यापार करना चाहते है जिसमें बकरी पालन करना चाहते है। लेकिन इन्हे इसकी जानकारी नहीं है। गोविन्द ने विजय को बकरी पालन से जुड़ी प्रशिक्षण की जानकारी दी

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग से रीता देवी ने सीमा से बातचीत की जिसमें सीमा ने कहा की महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से हुई। राजकुमार कहते है कि ये घूम घूम कर कैलेंडर वाला फोटो बेचते है।इनका स्थायी दूकान नहीं है। इनके पास पैसे नहीं है कि स्थीयी व्यापार करें। गोविन्द ने इन्हे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी दी

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे एक श्रोता से हुई। ये कहते है कि ये कंपनी में कालीन का काम करते है। इनके निचे कई वर्कर है। इन्होने अपने से कालीन का काम सीखा और दूसरों को भी काम दे रहे है। अगर घर में कालीन का कार्य करना चाहते है तो इसके लिए आर्थिक सहयोग चाहिए। जिसके लिए गोविन्द ने इन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी दी गई

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के जंगलपुर से हमारी संवाददाता मोती ने चंद्रिका से बातचीत की जिसमें चंद्रिका ने कहा की अगर जमीन मिला तो कुछ रोजगार शुरू करेंगे। खेती बाड़ी भी कर सकते हैं।किराना का दूकान भी खोल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के जंगलपुर से हमारी संवाददाता ने संगीता से बातचीत की जिसमें संगीता ने कहा कि अगर जमीन मिला तो कुछ रोजगार शुरू करेंगे। किराना का दूकान खोल सकते हैं