उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से राकेश श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि किशोरावस्था में क्या क्या बदलाव आते है ?

Comments


किशोरावस्था वह समय है जब बच्चा भावनात्मक रूप से विकसित होता है।इस दौरान वह अपने आस-पास के माहौल और खुद के प्रति अधिक जटिल भावनाएँ अनुभव करता है।वह यह भी सीखता है कि अपनी और अपने वातावरण की स्थितियों के अनुसार खुद को कैसे ढालना है।इस तरह की भावनात्मक संतुलन पर परिवार का माहौल और दोस्तों के साथ संबंध का बड़ा प्रभाव पड़ता है।इस समय किशोर अपनी पसंद, विचार और पहचान विकसित कर रहा होता है यानी वह यह समझने की कोशिश करता है कि वह परिवार का हिस्सा रहते हुए भी अपनी अलग पहचान कैसे बनाए।यह समय शारीरिक विकास का भी होता है।इसलिए बचपन से किशोरावस्था में बदलाव केवल शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक परिवर्तन से भी भरा होता है।
Download | Get Embed Code

Nov. 1, 2025, 11:08 a.m. | Tags: information   health   mentalhealth