उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विनोद से हुई। विनोद कहते है कि महिलाओं की शिक्षा पर काफी ज़ोर दिया गया है। कार्यक्रम चालू किये गए है ,जागरूकता बढ़ाई जा रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर लड़कियों तक जो व्यवस्था पहुँचना चाहिए वो नहीं पहुँच पा रहा है। अगर व्यवस्था अच्छे से महिला तक पहुँचेगी तो वो अच्छे से आगे बढ़ पाएगी।