उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका से हुई। प्रियंका कहती है कि महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए सबसे उचित संसाधन शिक्षा है। इसके माध्यम से महिला आगे बढ़ विकास कर सकती है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों की जानकारी भी ज़रूरी है। मौलिक अधिकार ही बताता है कि उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ क्या है। महिला अगर किसी क्षेत्र में जा रही है ,वहां उन्हें अगर अनुभव और ज्ञान नहीं होगा तो अपना 100 प्रतिशत योगदान नहीं दे पाएंगी। इसके लिए महिलाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करना ज़रूरी है।