उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला ग्राम सभा बदलपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका सिंह कहती हैं कि महिलाओं को जमीन देना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि शादी के बाद महिला मायके में हो या ससुराल में लोग उसका विरोध करते हैं। भाई भी उन पर दबाव बनाते हैं। क्योंकि महिलाओं के पास कुछ नहीं होता है। ना ससुराल में ना मायके में कहीं भी कुछ नहीं होता। अगर महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलेगा तो हो सकता है, उन्हें भी हर जगह सम्मान मिले।