नमस्कार मैं प्रियंका सिंह डिस्ट्रिक्ट बलरामपुर से ,आज मैं बताउंगी महिलाओं को पीरियड के समय ज्यादा दर्द होने पर क्या उपाय अपनाने चाहिए। महिलाओं को दवाओं से भी दर्द में आराम मिल सकता है अगर आपकी उम्र 16 साल से कम है तो आपको दवाई नहीं लेनी चाहिए। अगर ओवर दवाई न काम करे तो डॉक्टर का भी सलाह लेना चाहिए। और पीरियड के समय ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी का भी इस्तेमाल करना चाहिए या पेट के आसपास बोतल में गर्म पानी रख कर सेंकने से भी आराम मिलता है। गर्म पानी से नहाने से भी आराम मिलता है। विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ खाए ,पालक की भी ,आम और टमाटर में विटामिन ई होता है। हल्दी की चाय भी बना कर पीरियड के दर्द में पिया जाए तो उससे भी राहत होती है।