उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि भारत के गाँव में अभी भी संयुक्त परिवार प्रणाली है। ग्रामीण महिलाएँ घर का काम काज संभाल कर खेतों में काम करती है। खेती बाड़ी में परिवार के सदस्य का सहयोग महिलाएं बखूभी करती है। महिलाएं जो कमाई करती है वो परिवार के मुखिया के पास जाता है जिसके बाद मुखिया द्वारा ही परिवार का खर्च देखा जाता है। पर शहर में महिला खुद ही मेहनत करती है ,खुद कमाती है और खुद ही परिवार के खर्च की जिम्मेदारी लेती है। महिलाएं कई रूप बहुत अच्छे से निभाती है। आजकल महिला बहुत आगे निकल चुकी है