उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं के लिए बहुत से संवैधानिक सुरक्षात्मक उपाय बनाए हैं। पर जमीनी हकीकत इससे बहुत अलग है। इन सभी प्रावधानों के बावजूद देश में महिलाओं के साथ आज भी द्वितीय श्रेणी नागरिक के रूप में व्यवहार किया जाता है। पुरुष उन्हें कामुक इच्छाओं की पूर्ति का साधन मानते हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार अपने खतरनाक स्तर पर है। कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा समाज में देखा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।