उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं अर्थव्यवस्था की विपरीत लहार आते ही रोजगार खो देती हैं। भूमि का अधिकार विश्व के अधिकांश देशों में आर्थिक स्थिरता का सबसे मजबूत समाधान माना गया है। विभिन्न देशों में हुए अध्ययन बताते हैं कि जहां भी महिलाओं के पास भूमि सम्बंधित अधिकार होते हैं वहां पर उनके परिवार पर प्रभाव होता है। वो अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ रख पाती हैं। साथ ही वो घरेलू हिंसा की भी बहुत कम शिकार होती हैं। यह स्वाभाविक भी है। जिनके पास अचल सम्पत्ति के अधिकार होते हैं उनका प्रभुत्व परिवार और समाज में कहीं अधिक होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।