उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रियंका सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाऐं अर्थव्यवस्था की विपरीत लहर आते ही अपना रोजगार खो देती है। भूमि का अधिकार विश्व के अधिकांश देश में आर्थिक स्थिति का सबसे मज़बूत साधन माना गया है। विभिन्न देश में हुए अध्यन्न बताते है कि जहाँ महिलाएँ के पास भूमि सम्बंधित अधिकार होता है वहाँ उनके परिवार पर प्रभाव होता है। वे अपने परिवार को आत्मविश्वास के साथ रख पाती है साथ ही वो घरेलु हिंसा की भी कम शिकार होती है। जिसके पास संपत्ति का अधिकार होता है उनका प्रभुत्व परिवार और समाज में अधिक होता है