उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन हर किसी को प्रभावित कर रहा है। कमजोर वर्ग की जरूरतों को बढ़ा भी रहा है। यह मौसम के तापमान और पैटर्न को भी बदल रहा है। जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव जिव-जंतु और पेड़-पौधों पर पड़ता है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन से प्राकृतिक आपदायें बढ़ी हैं और ये मनुष्य की तुलना में इन परिस्थितियों में कमजोर पाए जाते हैं