उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही जरुरी है। स्वास्थ्य शिक्षा व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों की जानकारी और समझ प्रदान करती है। यह एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में सहायक होता है, ताकि वे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सही ध्यान रख सकें।