उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार से वंचित रखना आधी आबादी की अवमानना है। एक माँ, बहन और पत्नी या महिला किसान के रूप में वो भी दो एकड़ भूमि और मुट्ठी भर संपत्ति के हकदार हैं। भारत में भूमि और संपत्ति पर महिलाओं के अधिकार काफी उलझे हुए हैं। जिसे चुनौती दी जानी चाहिए। हमारे देश में आज भी आधी महिला आबादी अभी भी समान अवसर की तलाश में है