उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण हमें अनगिनत लाभ देता है। जिनका भुगतान हम जीवन भर नही कर सकते। क्योंकि वे जंगल पेड़,जानवर,पानी,हवा से जुड़े हुए हैं। जंगल और पेड़ हवा को फ़िल्टर करते हैं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। पौधे पानी को शुद्ध करते हैं। बाढ़ की संभावना को कम करते हैं। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं और हमें बहुत कुछ देते हैं।हमारे लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरुरी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।