उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नही कर सकते। जलीय जीवन बनाए रखने के लिए मनुष्य प्राणियों और पेड़ों की पानी एक महत्वपूर्ण आधार है। पीने से लेकर कपड़े धोने तक एवं खाना पकाने से लेकर लगभग सभी कार्यों में पानी बहुत जरुरी है। आज दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। हमें जल संकट की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए और जल संरक्षण के महत्व को समझना चाहिए। जल संरक्षण के लिए भी पर्याप्त उपाय करने चाहिए तथा सभी जल निकायों को ठीक रखना चाहिए। साथ ही हमें किसी भी परिस्थिति में जल को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।