उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण संरक्षण वायु जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। घरों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को साफ करने के लिए बड़े पौधे लगाए जाने चाहिए। नदियों के पास से फैक्ट्रियों और कारखानों को हटाया जाना चाहिए।