उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाएँ अपमान ,शोषण की शिकार हो रही है। इसीलिए भारत में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक विकास का मुद्दा चर्चा का हिस्सा रहता है ।महिला सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए सरकार ने भी प्रयास किया है और कई कानून लाए है। उसके बावजूद भी महिलाओं के हिस्सेदारी का सवाल उठता है