उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिलाओं को भेदभाव से गुजरना पड़ता है, उसे पुरुषों से कमतर माना जाता है।महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान अधिकार नहीं है। उसे सदियों से पुरुषों के साथ समान अधिकार पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी स्थिति अभी भी दयनीय है। अगर समाज में ऐसा ही चलता रहा तो महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान अधिकार कैसे मिलेंगे। वे हमेशा गुलाम का जीवन जीते रहेंगी