Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

फतुहा। थाना क्षेत्र के धोवापर निवासी मालती देवी के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात पांच हजार नगद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। पीड़िता ने शनिवार को फतुहा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पीड़िता अपने बच्चों के साथ शुक्रवार की रात छत के कमरे मे सोने चली गई। इस दौरान देर रात छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए और निचले तल्ले के एक कमरे में रखे ट्रंक, बर्तन, कपड़े आदि लेकर दरवाजा खोलकर चलते बने। सुबह जब मालती की नींद खुली तो वह छत से नीचे आई। नीचे दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पता चला कि चोर बर्तन, कपड़ों के अलावा पूरा ट्रंक ही लेकर चले गए हैं। पीड़िता के अनुसार ट्रंक में रखे सोने का झुमका, टीका, मंगलसूत्र, नाक का बेसर, चांदी की लहठी, तीन जोड़ी पायल, 5 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद उसने 112 को कॉल कर बुलाया तब 112 की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि आज के पहले भी तीन बार चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। लेकिन आज वे अपनी मंशा में कामयाब हो गए। बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोडकर गहने बनवाए थे सारे गहने चोर लेकर चले गए। इधर इस घटना के बाद से पीड़िता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह जब पति घर पर लौटा तो उसका भी हाल बेहाल हो गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया की आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के केलवारिया गांव में दुर्गा प्रसाद के घर मे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात करीब तीन लाख रुपये की जेवरात एवं कीमती सामानों को लूट ले गए। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात्रि में करीब बारह बजे के बाद अज्ञात चोर उंनके घर के छज्जे के सहारे घर मे दाखिल हो गया। उसके बाद उसने घर का मुख्य दरवाजा को खोल कर अपने साथियों घर में दाखिल करा दिया।घर में घुसे अपराधियों ने गृहस्वामी एवं उनकी पत्नी को जबरन कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे आलमीरा को तोड़ दिया और लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकाल लिया।आलमीरा में रखे पचास हजार नगदी भी ले लिया।घर से तीन सूटकेस साथ ले गया और रेलवे लाइन के किनारे तोड़ कर कीमती सामान उड़ा लिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात में पहुंची और छानबीन में जुट गई।घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।

शुक्रवार को दनियावां के अल्ट्राटेक सीमेंट वर्कस सेन्टर परिसर मेें एक नये टीओपी का शुभारंभ किया गया। टीओपी का शुभारंभ पटना के ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद और यूनिट हेड अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी (विजिलेंस) टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानेदार आनंद कुमार गुप्ता 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार आनंद कुमार गुप्ता रिश्वत वसूल रहा था। इसी दौरान अचानक निगरानी टीम यहां पहुंच गई और थानेदार को रंगेहाथ दबोच लिया।

फतुहा। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से कुल 45 लीटर देसी शराब बरामद किया है। दोनों जगहों से धंधेवाज फरार हो चुके हैं। जंहा फतुहा थाना की पुलिस ने डुमरी गांव से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है। साथ में धंधेवाज का एक वाइक भी जब्त किया है। वहीं नदी थाना की पुलिस ने स्थानीय श्मशान घाट से एक बोरे में पैक 30 लीटर शराब बरामद किया है। श्मशान घाट पर धंधेवाज द्वारा शराब बेचे जाने का काम किया जा रहा था। इस बात की पुष्टि दोनों थाना के एसएचओ द्वारा की गई है।