Transcript Unavailable.

बीते काफी देर रात दनियावां थाना क्षेत्र के होरिल बिगहा पेट्रोल पंप के पास एनएच तीस ए पर अज्ञात वाहन के टक्कर से उड़ीसा का यूवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

शुक्रवार को देर शाम थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास नयका रोड स्थित दनियावां बिहटा शरमेरा पथ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। इस घटना में जंहा झोपड़ी पुरी तरह से ध्वस्त हो गयी। वहीं एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मंगलवार की देर शाम स्टेट हाइवे पर कल्याणपुर के पास एक वाइक व साइकिल की टक्कर हो गयी। इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। तत्काल सीएचसी लाया गया लेकिन गंभीर हालत रहने के कारण साइकिल सवार को पटना के लिए रेफर कर दिया गया।

फतुहा। शनिवार की देर शाम फतुहा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से गिरकर एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया युवक का दाहिना पैर पूरी तरह से कट चुका है तत्काल रेल पुलिस के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतुहा लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर रोहित के परिजन फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। युवक की पहचान जेठूली गांव निवासी लालबाबू साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।युवक बचपन से ही अपने नानी के घर में रहता था। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त के साथ राजगीर मलमास मेला देखने के लिए बंका घाट स्टेशन से दानापुर राजगीर मेमू सवारी गाड़ी से जा रहा था। वह फतुहा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर उतरने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया।

फतुहा। शनिवार को फतुहा दनियावां राजमार्ग पर कोल्हर पुल के निकट एक काले रंग की स्कार्पियो व ऑटो की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पर सवार सात लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। सभी जख्मी को घटनास्थल से स्थानीय लोगों की मदद से फतुहा सरकारी अस्पताल लाया गया लेकिन एक महिला की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गयी। शेष छह का अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। लेकिन हालत दयनीय रहने के कारण सभी जख्मी को पटना के लिए रेफर कर दिया गया। पहले तो मृत महिला की पहचान नही हो पाई लेकिन लेकिन थोड़ी देर बाद एक संवाददाता के मदद से उसकी पहचान नालंदा जिले के बटबिगहा गांव निवासी तपेशवर कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सोमरिया देवी के रुप में हो गयी। वहीं जख्मी लोगों में जगगू बिगहा गांव के 48 वर्षीय सुधा देवी,कराय परशुराय के 40 वर्षीय गुड्डू शर्मा व उसकी पत्नी 36 वर्षीय विभा देवी,शाहजहांपुर के नवहिया पर निवासी चंदन कुमार, पटना सिटी के खाजेकला निवासी सूरज सोनी तथा तथा फतुहा रसलपुर के 38 वर्षीय मुकेश कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि ऑटो पटना से हिलसा की ओर जा रही थी। तभी दनियावां के तरफ से काफी स्पीड में आ रही स्कार्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो डब्बे की तरह पचक गया और उसमें सवार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। वहीं मृत महिला के सम्बंध में बताया जाता है कि उसका बेटा उमाशंकर कुमार पटना सिटी के बेगमपुर में रहता है तथा उसी के कहने पर इलाज करवाने हेतु पटना आयी थी। इलाज के बाद वह ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। लेकिन रास्ते में वह हादसे की शिकार होकर मौत के घाट उतर गयी। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तथा अस्पताल परिसर मेें ही कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।

Transcript Unavailable.