Transcript Unavailable.
शनिवार को राजधानी की पांचो तहसीलों में तहसील समाधान दिवसों का आयोजन किया गया जिसमें सरोजिनी नगर तहसील की अध्यक्षता जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने की तथा अन्य तहसीलों में वहां के उप जिलाधिकारी एवं कुछ तहसीलों में अपर जिला अधिकारियों ने तहसील दिवसों की अध्यक्षता की।
भले ही लोकसभा चुनाव में अभी 3 महीने से अधिक का समय बाकी है फिर भी आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट मांगने वालों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो व्यक्तियों जिम डॉक्टर पुष्पेंद्र पासी और सीमा सिंह रावत ने अपना अपना प्रचार शुरू कर दिया है यह लोग 34 लोकसभा मोहनलालगंज से टिकट का दावा कर रहे हैं।
दिसंबर माह से शुरू हुई कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जहां एक ओर कंबल वितरण किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अलाव भी जलाई जा रहे हैं इसी क्रम में आज दर्जनों महिलाएं कंबल लेने के लिए तहसील में आए हुई थी जो एसडीएम मलिहाबाद का इंतजार कर रही थी कि वह कब आएंगे और उन्हें कंबल मिल पाएगा।
राजधानी में पिछले कई वर्षों से महोत्सव का आयोजन प्रशासन द्वारा किया जाता रहा है इसी को देखते हुए मलिहाबाद में भी निजी क्षेत्र द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जाने लगा इस बार भी यहां मलिहाबाद महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन के साधनों के साथ आम आदमी की जरूरत की दुकाने भी लगाई गई हैं जहां लोग खरीदारी करते हैं।
राजधानी की मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के नबीपनाह गांव की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गुहार लगाई है अब देखना है कि तहसील प्रशासन इस गरीब महिला की सुनवाई कब कैसे करता है।
माल थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी कैलाश पुत्र भगवान दिन ने पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायत की है कि गांव के ही पुतान पुत्र देवी दिन ने उसके खेत में पाइप बिछाकर दूसरे को पानी दे रहे थे जिससे उसकी फसल को नुकसान पहुंच रहा था किसान ने खेत से पाइप हटा दिया इससे नाराज होकर उतारने उसकी जमकर पिटाई कर दी और गालियां भी दी। किसान ने माल थाने में शिकायत की परंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ठंड से बचाव के लिए लगातार कंबल वितरित कराए जा रहे हैं प्रशासन के सहयोग से ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संगठनों द्वारा गांव-गांव कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में दो दिन पूर्व मलिहाबाद की एसडीएम मीनाक्षी पांडे ने गरीबों को कंबल वितरित किए थे वही आज बीकेटी के एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी ने रात में गरीबों को कंबल वितरित किए।
जहां एक ओर बे मौसम बरसात होने से आम आदमी के जीवन पर ठंड का प्रभाव पड़ रहा है वही इससे पशु पक्षी भी परेशान हैं इसके साथ ही हल्की बारिश होने के कारण फसलों को लाभ भी हो रहा है इसलिए जहां जनता को शारीरिक कष्ट हो रहा है वहीं खेती किसानी में इसका अच्छा प्रभाव भी पड़ रहा है।
राजधानी के विकासखंड माल में दर्जन घर से अधिक शौचालय बनाए गए हैं ,जिनमें एक हाईटेक शौचालय भी है। इन सभी शौचायलयों में गंदगी होने की साथ-साथ हमेशा ताला लटकता रहता है, जिससे विकासखंड कार्यालय और बाजार में चौराहे पर आने वाले नागरिक अगर पेशाब करने या सौच करने के लिए शौचालय ढूंढते ढूंढते अंदर आ जाते हैं तो ताला बंद देखकर वह इधर-उधर गंदगी फ्लेट हैं और पेशाब करते देखे जा सकते हैं इसके अलावा लोग गेट के अगल-बगल भी पेशाब करके गंदगी फैलाते हैं फिर भी यहां के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
