प्रदेश सरकार अधिकारियों को मुख्यालय पर निवास करने के कितने भी कड़े निर्देश दे परंतु अधिकारी कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाले हैं इसी का नतीजा है कि किसी भी कार्यालय में अधिकारी समय से नहीं पहुंचते हैं इसका उदाहरण विकासखंड माल का कार्यालय है जहां कभी भी अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं जिससे कई बार जनता या पीड़ित व्यक्ति इधर-उधर भटकते देखे जाते हैं परंतु इससे अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
राजधानी के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत रामनगर के किसानों ने आवारा पशुओं से परेशान होकर आज सुबह 9:00 बजे करीब दो दर्जन आवारा पशुओं को परिसर में बंद कर दिया जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को पहुंचने के बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने ग्राम पंचायत रामनगर के प्रधान के माध्यम से डाले में भरकर पशुओं को चंदवारा की गौशाला में भिजवा दिया जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के ध्यानचंद स्टेडियम सभागार में आज उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति लखनऊ की बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हो गई जिसमें प्रदेश के तीनों कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने-अपने प्रस्ताव रखें जिन पर सहमति व्यक्त करते हुए कुछ को शान भेजने के निर्देश दिए गए और कुछ का निराकरण कॉलेज में ही करने पर सहमति व्यक्त की गई।
Transcript Unavailable.
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र मलिहाबाद में उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा गुजिया कीट से बचाव के लिए जिस तरह से प्रयोग किया गया है या हमेशा किया जाता है इस प्रकार से किसानों को भी गुजिया कीट से आम की फसल को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए जिससे गुजिया कीट से बचाव हो सके।
राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से आज हल्की बारिश हुई है ,उसे किसानों को फायदा अधिक होगा और नुकसान कम। क्योंकि अभी इतनी बरसात नहीं हुई है की फसलों को नुकसान हो। परंतु अगर अधिक बारिश होगी तो नुकसान हो सकता है ।
