कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक, कर्मचारी संतकबीरनगर । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ से लेकर जनपद तक हजारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारी एकत्रित हुए। अटेवा, एनएमओपीएस के शीर्ष नेतृत्व ने चार फरवरी को मांग को लेकर रन फॉर ओपीएस कार्यक्रम का आयोजन किया था। अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहाकि पेंशन कर्मचारियों का हक है और हम इसे लेकर ही दम लेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ के अम्बेडकर पार्क चौराहा से प्रारम्भ होकर सामाजिक परिवर्तन चौक, समता मूलक चौक से फन मॉल होते हुए लोहिया पार्क के गेट नम्बर तीन से पुन अम्बेडकर पार्क तक दौड़ लगाई । इस दौरान मंडलीय संगठन मंत्री मुकेश यादव, मंडलीय संगठन मंत्री संजय शर्मा, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, मोहम्मद मो. शाहिद अंसारी, मो. ताहिर, रुद्र प्रताप, शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विकासखंड माल की ग्राम पंचायत चंदवारा में जो गौशाला बनी है उसमें महीनो सफाई नहीं की जाती है जिससे जानवरों में बीमारियां फैलती रहती हैं यह जानकारी यहां तैनात एक केयर टेकर ने दी।

विकासखंड माल की ग्राम पंचायत मसीद रतन में पेट्रोल पंप के पीछे आबादी के पास जिस पोषण वाटिका का निर्माण किया गया है वहां की जमीन पूरी तरह उसरीली है। जिस पर पौधे आसानी से नहीं चल सकते हैं बावजूद इसके करीब चार लाख रुपये इस पोषण वाटिका के निर्माण पर खर्च कर दिए गए।

राजधानी के विकासखंड माल परिसर में विधायक निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती है इस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि सरकार ऊर्जा बचत के लिए जनता को कई तरह की नसीहतें देती रहती है।

राजधानी के विकास खंड माल परिसर में करीब 60 वर्ष पूर्व निर्मित आवासीय जर्जर भवनों में अभी भी कई सचिव अपना कार्यालय बनाए हुए हैं जबकि उन्हें निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है।

Transcript Unavailable.