प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाजेचांद छपड़ा में रसोईया द्वारा कक्षा 6 की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना घटी है। जिससे को आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों शोर शराबा के साथ हंगामा करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही चेहराराकलां अंचलाधिकारी निशिकांत एवं कटहरा ओ पी अध्यक्ष जयप्रकाश,एस आई सुबोध कुमार,ए एस आई रविन्द्र कुमार शर्मा शस्त्र बलों के साथ विद्यालय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रसोईया की सेवा मुक्ति के साथ पीड़ित परिवार को न्याय की मांग कर रहे थे। रह रह कर ग्रामीणों में आक्रोश की आवाज गूंज रही थी। प्रशासन को सक्रिय रुप से पूर्व मुखिया दरोगा राय, समिति पति अजीत पासवान के अलावा पूर्व सरपंच पोषण राय, मुखिया पुत्र ,सफदर रेयाज,भेरौखरा पंचायत के उप मुखिया मंतोष यादव के अथक प्रयास से पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाजेचांद छपड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य नारायण दास ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद के निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए रसोईया शंभु साह को सेवा मुक्त करते हैं।बी ई ओ रघुनाथ प्रसाद को सूचित कर दिया है। जो मुजफ्फरपुर जिले बरियारपुर ओ पी क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी शंभु साह है। इस मामले में कटहरा ओ पी अध्यक्ष जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया 14 वर्षीय पीड़ित छात्रा ( प्रिया कुमारी) के बयान पर दस वर्षों में रसोईया पद पर कार्यरत शंभु साह पर छेरखानी आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है । आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही संघन छापेमारी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.