Percharcha
Transcript Unavailable.
चुनावी बॉंड में ऐसा क्या है जिसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होने से बचाने के लिए पूरी जी जान से लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की डांट फटकार और कड़े रुख के बाद बैंक ने यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी, अब चुनाव आयोग की बारी है कि वह इसे दी गई 15 मार्च की तारीख तक अपनी बेवसाइट पर प्रकाशित करे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
महिलाएं अपने जीवन में एक साथ, एक ही समय में कई भूमिकाएं निभाती है और कितनी ही सारी चुनौतियों का सामना करती है। उनकी इसी लगन को सम्मान दिया है मोबाइल वाणी के श्रोताओं ने। चलिए सुनते हैं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या कहना है श्रोताओं का।
उत्तरप्रदेश राज्य से प्रमिला देवी के द्वारा कविता प्रस्तुत की गई।
Transcript Unavailable.
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर पुलिस ने आज पूर्व में दर्ज मुकदमे के आरोपी प्रेमचंद पुत्र राम फेर निवासी असफाबाद थाना रसूलपुर जिला फिरोज बाद को माननीय न्यायालय की आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में रिमांड पर लाकर राम गंगा नदी के कोलापुल के पास से छिपे हुए एक प्लास्टिक की शीशी में जहरीले पदार्थ को बरामद किया। आरोपी पर विधि कार्रवाई करने के बाद आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए भेज
विद्यार्थियों में सेवा भाव पैदा करता है राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शिवम सिंह (एसडीएम) खजनी गोरखपुर।। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर से स्वयं सेवक विद्यार्थियों में सेवा का भाव पैदा होता है। समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रेम की भावना जागृत होती है, साथ ही विद्यार्थियों में शिष्टाचार और सदाचार का भाव उत्पन्न होता है। वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनहीं में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के समापन के अवसर पर उक्त विचार उप जिलाधिकारी खजनी शिवम सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व शिविर के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम ने दीप जलाकर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को अंशुमाली धर भक्ति द्विवेदी तथा प्राचार्य डॉ. के.पी. चौरसिया ने भी संबोधित किया और सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ.पुष्पा पांडेय ने किया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवक सेविकाओं के द्वारा स्वागत गीत,नृत्य,देशभक्ति गीत,व्याख्यान आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान लालदेव यादव, व्यास यादव,डॉक्टर निलांबुज सिंह, डॉ.अरुण कुमार नायक, युसूफ आजाद, श्रीनारायण त्रिपाठी,शैलेंद्र कुमार, सुमंत मौर्य, राजन, डॉक्टर पुष्पा मिश्रा,वीरेंद्र सिंह, अभिमन्यु, नसीमाबानो,ऋषिकेश, लवकुश यादव, राजकुमार, रोली सिंह, अर्चना सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित तीनों इकाइयों महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के सभी स्वयंसेवक सेविकाएं मौजूद रहे।
नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।
