थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी PDDU नगर श्री अनिरुद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में ,थाना प्रभारी निरीक्षक विभूति नारायण राय थाना बबुरी के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पाक्सो एक्ट थाना बबुरी जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामकृत यादव पुत्र स्व0 परसिद्धन यादव नि0 ग्राम भावपुर (कुर्थिया) थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिया जा जा रहा था। बबुरी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रामकृत यादव पुत्र स्व0 परसिद्धन यादव नि0 ग्राम भावपुर (कुर्थिया) थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर लेवा तिराहा थाना बबुरी जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यकत विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।