शाहाबाद, हरदोई। कस्बे में भीषण सर्दी की मार झेल रहे गरीबों को बचाने के लिए कस्बे के प्रसिद्ध संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक व चिकित्सक शारिक परवेज ने कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें कि ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। गरीब बेसहारा जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं कि ईश्वर इस धरती पर किसी ना किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं, ऐसे ही एक शख्सियत हैं शाहाबाद कस्बे के प्रसिद्ध संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक शारिक परवेज। इसी कड़ी में कस्बे में ठंड को देखते हुए गरीबों असहाय लोगों को राहत पहुंचाने में संजीवनी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर शारिक परवेज भूमिका निभा रहे हैं। ताकि गरीबों असहाय लोगों को ठंड के दिनों में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसी क्रम में गुरुवार को समाजसेवी डॉक्टर शारिक परवेज ने निशुल्क गरीब व असहाय लोगों के बीच 150 कंबल वितरण किए। हालांकि कंबल वितरण का कार्य उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए डॉ. शारिक परवेज ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। डॉक्टर शारिक परवेज के हाथों कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी। कंबल वितरण का कार्यक्रम उन्होंने अपने संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित कर कंबल वितरण किया गया। जहां गुरुवार को कस्बे के लगभग 150 गरीब, असहाय, दिव्यांगजन लोगों को कंबल वितरण किया।