रायबरेली/लालगंज - आज युवा नेता गौरव शुक्ला ने उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के रायबरेली स्थित निवास स्थान पंचवटी पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर युवा दिलों की धड़कन ब्लाक प्रमुख हरचंदपुर युवा भाजपा नेता पीयूष प्रताप सिंह को बुके भेंट कर व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। गौरव ने ब्लाक प्रमुख को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी व साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि रायबरेली को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निष्काम कर्मयोगी की भांति अविराम कार्य कर रहे यशस्वी ब्लाक प्रमुख पीयूष प्रताप को रायबरेली, सरेनी व लालगंज के समस्त नागरिकों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई। परमपिता परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप ऐसे ही रायबरेली के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के साथ नागरिकों के जीवन को खुशहाली, समृद्धि के नव प्रकाश से आलोकित करते रहें। इससे पूर्व उन्होंने लालगंज में अपने निवास स्थान पर अपने साथियों के साथ केक काटकर पीयूष प्रताप सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। गौरव शुक्ला ने अपने निवास पर अपने साथियों व भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को केक खिलाने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि पीयूष प्रताप ने अपना जीवन रायबरेली व उत्तर प्रदेश को समर्पित किया है। वह अपने जीवन का प्रत्येक क्षण लोगों के बीच व्यतीत करते है। आज जन-जन की पसंद बने हुए है। उन्होंने कहा कि पीयूष भैया प्रत्येक वर्ग की बुलंद आवाज है।