बिहार राज्य के सारण जिला के ग्राम बनकेरवा से सुशीला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें अभी तक नल जल योजना कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते उन्हें पानी मिलने में काफी समस्या हो रही है

बिहार राज्य के अकबरपुर पंचायत से मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी बता रही हैं की ये खेती करती हैं। और पांच साल से खेती का पैसा नहीं मिला है

Transcript Unavailable.

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरपुर -दिघवारा निर्माणधीन फोरलेन के कटारी चौक के पास दुकान पर कुछ गलत मानसिकता के लोग ने पहुंचकर दुकानदार के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए उसके दुकान में बुधवार के रात्रि में आग लगा दी है । इस संबंध में पीड़ित संजय कुमार राय पिता हरिलाल राय परमानंदपुर ने सोनपुर थाने में गाँव के ही आधे दर्जन युवकों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज गुरुवार को की है। प्राथमिकी दर्ज में उसने बताया कि कटारी चौक के पास दुकान पर पहुँच कर रँगदारी माँग रहा था नही देने पर कुछ गलत मानसिकता के लोग गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम शराब बिक्री के जनकारी पुलिस को देते हो इस स्थल पर दुकान नही रहेगा । युवकों ने मारपीट करते हुए दुकान में रखे गला से ₹5000 निकालकर एवं दुकान के कुछ समान को फेंककर दुकान में आग लगा दी है जिसे मना करने के बाद भी वह दुकान में जोर जबस्ती आग लगा दी है । जिससे 10,000 हजार रुपए से ऊपर के दुकान के समान जलकर राख हो गया है । पुलिस आवेदन के आलोक में घटना स्थल पहुँच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है । इस बात की जानकारी देते हुए पीड़ित संजय कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट ,आधे दर्जन से ऊपर लोग हुए घायल ,चोटिल सोनपुर ---पहलेजा ओपी क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के रमसापुर दियारा क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में दो पक्ष के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट में आधे दर्जन से ऊपर लोग दोनों पक्षों में घायल हो गया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बनारसी सिंह व रामप्रवेश सिंह के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था । रामप्रवेश सिंह ने अपने खेत को बटाई जामुन महतो के पास दिया था जहां बटाईदार ने सरसो बोआई किया था । इसी बीच गुरुवार के दिन बनारसी सिंह ने बोए हुए सरसो को काट रहा था इसी बात को लेकर जब रामप्रवेश सिंह ने काट रहे सरसो को मना करने पर गुस्से में आकर बनारसी सिंह सहित अन्य घर के लोगों ने मारपीट करना शुरू किया जिसमें एक पक्ष के 3 लोग घायल जबकि दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल । दोनों पक्षों में आधे दर्जन से ऊपर लोग घायल व चोटिल हुआ है। जहां दोनों पक्ष के लोग घायल अवस्था में अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज कराया । रामप्रवेश राय सहित अन्य लोग के नाजुक हालत देखकर सोनपुर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है । इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर पहलेजा ओपी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है जहां एक पक्ष के सरसो को काटने के विरोध करने पर मारपीट हुआ है लेकिन दोनों पक्षों के तरफ से आवेदन नहीं दी गई है जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है । आवेदन या फर्द बयान मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ रमसापुर दियारा में पहुंचकर मामले की तहकीकात की लेकिन दोनों पक्ष के लोग घर पर नहीं था। सभी लोग अलग-अलग स्थान पर अपना इलाज करा रहा है । जैसे ही आवेदन प्राप्त होती है वैसे ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

बिहार राज्य के सारण जिला से बसंती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया जिसमे सीमा देवी ने बताया कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवास कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

सोनपुर प्रखंड के सबलपुर बभनटोली स्थित सबलपुर मध्यवर्ती के पूर्व मुखिया गौतम कुमार चंदन के दरवाजे पर गुरुवार की सुबह प्रखर युवा समाजसेवी निखिल शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ शिबू की बीमारी की वजह से गुरुवार को सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में दुखद निधन पर एक श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्व-गौतम कुमार चंदन की पत्नी समाज सेविका नीतू चंदन ने की। इस दुखद एवं हृदय विदारक घटना को सुनकर सभी ग्रामवासी स्तब्ध रह गए।इस मौके पर सामूहिक फैसले के तहत बभनटोली में होली गायन की आगे की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया।इस मौके पर दिलीप सिंह सरपंच, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य अभिजीत श्रीवास्तव,उप सरपंच पति सर्वेश कुमार,अरविंद सिंह अधिवक्ता, अविनाश कुमार शर्मासोनू, अविनाश कुमार शर्मा, मुन्ना शर्मा,सुधांशू शर्मा, विजय कुमार शर्मा,राजीव कुमार लल्लू जनार्दन सिंह, मुकेश कुमार शर्मा,राजू शर्मा, ललित शर्मा, दिग्विजय शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, संजय कुमार शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें